DESH KI AAWAJ

अजमेर मे शिक्षा मंत्री कल्ला ने की जनसुनवाई

अजमेर मे शिक्षा मंत्री कल्ला ने की जनसुनवाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला के अजमेर आगमन पर सोमवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर समस्याएं सुनी ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल , रामनारायण गुर्जर , अजमेर देहात कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष सौरभ बजाड , अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर , फकरे मोइन , महासचिव शिव कुमार बंसल , सुकेश काकरिया , पार्षद नोरत गुर्जर , सर्वेश पारीक , कपिल सारस्वत , अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी , राजनारायण आसोपा , नरेश सत्यावाना , आजाद लखन , पिंकी बालोटिया , कुशाल कोमल आदि ने शिक्षा मंत्री कल्ला को अजमेर की शिक्षा विभाग के संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कल्ला को शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों पर ज्ञापन दिया । इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे ।

admin
Author: admin