बहरोड़ में विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
बहरोड़ में विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
बहरोड़। शरबती देवी दिव्यांग सशक्तीकरण केन्द्र बहरोड़ के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बहरोड़ कस्बे में दिव्यांग बालकों के कल्याणार्थ निशुल्क रूप से संचालित आवासीय शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र की तरफ से अपने तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि संस्थान प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को अपना स्थापना दिवस मनाता है। कोविड के चलते गत वर्ष भी संस्थान द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था और इस बार फिर से यह पुनीत कार्य किया गया। जिसमें क्षेत्र के रक्त दाताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक बोहरा एवं पूर्व सरपंच भूप सिंह रेडियो लोजिस्ट की अध्यक्षता में मां सरस्वती कि प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजव्लित करते हुए धूप अगरबत्ती जलाकर किया। संस्था अध्यक्ष रवि ने बताया कि संस्थान द्वारा आयोजित किए गये शिविर में प्रातः 11.30 बजे से सांय 4 बजे तक रक्तदान करने हेतु रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शिविर में आने वाले रक्तदाताओ में महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय रही। इस मौके पर मानसिंह, जितेंद्र, राजेन्द्र कसाना, एडवोकेट ज्योति शर्मा, एडवोकेट अंजू शर्मा, पीयूष गोस्वामी, सविता गोस्वामी, संस्थापक राकेश कुमार दोसोदिया, अध्यक्ष रवि कुमार, व्यवस्थापक महेश कुमार, विशेष शिक्षक संजय बागड़ी, घनश्याम निभोरिया, हॉस्टल अधीक्षक अनिल कुमार सहित मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद रहे।

