DESH KI AAWAJ

धार्मिक आयोजनों से बढ़ती है सामाजिक समरसता व श्रमिकों को मिलता है सम्मान एवं प्रोत्साहन – केजी कौशिक

धार्मिक आयोजनों से बढ़ती है सामाजिक समरसता व श्रमिकों को मिलता है सम्मान एवं प्रोत्साहन – केजी कौशिक

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
बानसूर कि ग्राम पंचायत चूला में
मकर सक्रांति के पावन पर्व पर राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कोशिक व राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रुकमणी कौशिक द्वारा ग्राम चूला में मनरेगा महिला श्रमिकों व अन्य करीब 100 जरूरतमंद महिलाओं को शाल एवं साड़ी वितरित की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से आत्मिक संतुष्टि, भाई चारा व श्रमिकों को सम्मान के साथ साथ प्रोत्साहन मिलता है। इस दौरान चूला सरपंच पूरण चंद गुर्जर, अभिषेक शर्मा, रंजीत सैनी, रामशरण सैनी, महेंद्र सैनी, जोगेंद्र चौहान, गजेंद्र चौधरी, सोमदत्त शर्मा, रवि शर्मा, मुकेश जांगिड़, चंपालाल शर्मा, मंजू शर्मा, सुमनलता शर्मा रमेश चंद शर्मा, राजेश यादव, राकेश कुमार गुर्जर, हंसराज गुर्जर, रोशन मीणा, विकास कुमावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin
Author: admin