किशनगढ़ क्षेत्र के बरना सरपंच की पत्नी की लाश मिली कुऐ मे
किशनगढ़ क्षेत्र के बरना सरपंच की पत्नी की लाश मिली कुऐ मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । किशनगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरना के
सरपंच की पत्नी की कुए में तैरती हुई लाश मिली । इस सम्बन्ध मे एक दिन पूर्व परिजनों ने कराया था गुमशुदगी का मामला दर्ज ।
किशनगढ़ थाने में कराया था मामला दर्ज ।
बराला रोड़ स्थित कुए में तैरती मिली लाश ।
बरना सरपंच राजेन्द्र रेगर की पत्नी 40 वर्षीय प्रेमलता की हुई मौत ।
पुलिस ने शव निकाल रखवाया किशनगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी मे ।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थी । ओर उसका इलाज भी चल रहा था । शव का आज होगा पोस्टमार्टम । वही
किशनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

