DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे बैंक के बहार से दिन दहाडे मोटरसाइकिल चोरी

नसीराबाद मे बैंक के बहार से दिन दहाडे मोटरसाइकिल चोरी

सीसी केमरे मे नजर आया चोर

अजमेर । नसीराबाद के सुभाष गंज मण्डी मे एयू बैंक मे कार्यरत एक कर्मचारी की बैंक के बहार खडी गाडी को एक शातिर चोर उडा ले गया । एयू बैंक मे कार्य करने वाले देरांठू निवासी विजेंद्र लक्षकार गाडी की सर्विस कराने के साथ गाडी मे 500 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बैंक आया । बैंक के बहार गाडी खडी करी व कार्य निपटाकर लोन कार्य हेतू फिल्ड पर निकलने के लिए जैसे ही बहार आया गाडी नदारद मिली । बैंक कर्मचारियों की मदद से बैंक के सीसी टीवी केमरे देखने पर एक युवक टोपा व मास्क लगाये मोटरसाइकिल ले जाता नजर आया । कर्मचारी ने इस सम्बंध मे नसीराबाद सीटी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने सीसी टीवी केमरे के माध्यम से शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी है ।

admin
Author: admin