झडवासा के पास हाइवे पर धूं धूं कर जला ट्रेलर
झडवासा के पास हाइवे पर धूं धूं कर जला ट्रेलर
अधजले चालक की हालत की गम्भीर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राष्ट्रीय राजमार्ग के भीलवाड़ा मार्ग के झड़वासा कस्बे के शिवपुरा के पास एक टेलर धूं धूं कर जल गया , साथ मे अधजले चालक को पुलिस व ग्रामीणों ने बाहर निकाला ।
मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर RJ. 06 -GC – 0373 लोहे की कोयलें भर कर बांदनवाड़ा की तरफ से आ रहा था की झड़वासा कस्बे के हाइवे 79 पर शिवपुरा की चढ़ाई शुरू होने से पहले शार्ट सर्किट से उक्त ट्रेलर में आग लगने लगी । जिससे चालक नैना बंजारा को गाड़ी में हड़बड़ी हो गई । इस हड़बड़ी से गाड़ी अनियंत्रित होकर हाइवे जिस पर काम चल रहा था । रोड़ से उतर कर कच्ची पटरी पर उतर गई । जिससे ट्रेलर से ट्रॉली व घोड़ा अलग होकर पलटा खा गया । फिर शोर्ट सर्किट से घोड़े मे भयंकर आग लगना शुरू हो गया था । जिसमे
चालक नैना बंजारा आग की लपेट मे आ गया । फिर चालक परिचालक की खिड़की की तरफ से अधजला बाहर निकला । तब तक पुलिस चौकी झड़वासा से एएसआई समीर कुमार सेन, पुलिस कर्मी मोहन लाल रिणवा मौके पर पहुंचे और गाँववालो की मदद से चालक को नसीराबाद अस्पताल पहुंचाया । दुर्घटना व टेलर मे आग की सूचना पर नसीराबाद सीआई राजेश मीणा भी मौके पर पहुंचे । आग लगने की सूचना पर मौके पर अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंच गई । जिससे आग पर काबू पाया।
मिली सूचना के अनुसार चालक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

