DESH KI AAWAJ

इतिहास में पहली बार पिजन्स क्लब द्वारा कबूतर प्रतियोगिता का नसीराबाद मे टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

इतिहास में पहली बार पिजन्स क्लब द्वारा कबूतर प्रतियोगिता का नसीराबाद मे टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर में गणेश चौराहा स्थित अनु जी यादव फार्म हाउस पर सूत्तर खाना मोहल्ले में इतिहास मे पहली बार पिजन्स क्लब द्वारा कबूतरों का फस्ट टूर्नामेंट रखा गया । आयोजित टूर्नामेंट में केकड़ी के कबूतर बाजो की टीम ने जीत हासिल की । टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान पर नसीराबाद की टीम रही व ग्राम टाटोटी की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोनीत पार्षद बिट्टू मेहरा , समाजसेवी महेश शर्मा , बलवंत गुर्जर , अनु यादव , नसरू चाचा , अन्नू भाई , नदीम कुरेशी ने नसीराबाद की पूरी टीम के साथ सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । वह सभी अतिथियों ने जीतने वाली टीम को नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर पूरी टीम का हौसला बढ़ाया ।

admin
Author: admin