मानव-मन में उठ रहे मनोभावों को प्रकट करने में बहुत कुशल हैं -दरयानी
मानव-मन में उठ रहे मनोभावों को प्रकट करने में बहुत कुशल हैं -दरयानी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक देरांठू रोड पर स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर के प्रवास पर आए विद्या भारती अजमेर के जिला निरीक्षक संजय कुमार शर्मा ने स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र बैरवा एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष गोविंद कुमार जिंदल के साथ प्रसिद्ध लेखिका श्रीमती भाग्यश्री दरयानी से भेंट कर इनके हाल ही में विमोचन हुए नए उपन्यास मि. केपटिन के लिए बधाई दी । श्रीमती दरयानी ने बताया कि मेरा पहला उपन्यास द लास्ट थ्री डेज ऑफ माय लाइफ की सफलता के बाद यह दूसरा उपन्यास प्रकाशित हुआ है। श्रीमती दरयानी स्क्रिप्ट, नाटक, कविताएं , ब्लाॅग और यहां तक कि स्टैंड अप कॉमेडी आदि का लेखन भी करते हैं। इस अवसर पर संजय कुमार ने विद्या भारती का साहित्य बाल बलिदानी एवं धरा पर लाइए भगवत भाषा आदि पुस्तके भेंट की ।
अमृत महोत्सव के लिखी गई पुस्तक बाल बलिदानी एवं धरा पर लाइए भगवत भाषा नामक दो साहित्यिक पुस्तकें श्रीमती दरयानी को भेंट की। शर्मा ने कहा कि श्रीमती दरियानी मानव मन में उठने वाले मनोभावों को प्रकट करने में बहुत कुशल है । इस उपन्यास में श्रीमती दरयानी ने एक सैनिक की पत्नी की मनःस्थिति का का वर्णन किया है।

