DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के आर्युवेदिक चिकित्सालय मे कोराना से बचाव हेतू आज 900 लोगों ने क्वाथ ओषद दवा का किया सेवन

नसीराबाद के आर्युवेदिक चिकित्सालय मे कोराना से बचाव हेतू आज 900 लोगों ने क्वाथ ओषद दवा का किया सेवन

नसीराबाद । नसीराबाद के नवल रामजी की बगीची के पास स्थित राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय मे आज मगंलवार को कोराना ( ओमीक्रोन ) से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतू ओषद दवा युक्त क्वाथ का वितरण किया गया । चिकित्सा प्रभारी डा. नीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दवा वितरण कार्यक्रम आर्युवेदिक चिकित्सालय व जन सेवा समिति नसीराबाद के सयुक्त तत्वावधान मे लगाया गया । दवा वितरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा । जिसमे 900 लोगों ने आर्युवेदिक क्वाथ का सेवन किया । जिसमे आर्युवेदिक चिकित्सालय के साथ उपखण्ड कार्यालय , सीटी थाना एवं चन्द्रप्रकाश साबुन फेक्ट्री के कर्मचारियों को भी क्वाथ का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम मे जनसेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण गदिया , बंशीलाल कुमावत व राहुल पोखरणा के साथ आर्युवेदिक चिकित्सालय के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा । डा. शर्मा ने बताया कि इस आर्युवेदिक दवा क्वाथ का वितरण कल बुधवार को भी प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वितरण किया जायेगा । जनसेवा समिति के अध्यक्ष गदिया ने कल भी अधिक से अधिक संख्या मे आकर क्वाथ का सेवन करने की अपील सभी नगर वासियों से की है । प्रभारी ने कहां कि दवा वितरण के समय सभी दवा लेने वालो ने कोराना गाईडलाईन की पालना करते हुए मास्क लगाकर आये व लाईन मे दूर दूर खडे होकर सोसल डिस्टेंस का पालन किया ।

admin
Author: admin