DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे कोविद स्वास्थ्य सहायकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रर्दशन

नसीराबाद मे कोविद स्वास्थ्य सहायकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध प्रर्दशन

7 माह से बकाया वेतन दिलाने व बीमा कराने की कर रखी है मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन(CHA) के कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने संविदा केडर मे शामिल करने , 7 माह से चल रहे बकाया भुगतान दिलाने व वेतन सम्मानजनक 26500 करने की मांग रखते हुए पूर्व में हर जिले मे मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपे थे । साथ ही जयपुर जाकर चिकित्सा मन्त्री से भी मिले व समस्याओं से अवगत कराने के साथ सचिवालय के अधिकारियों से भी मिलकर समस्याओं से अवगत करवाया था । लेकिन सरकार ने अभी तक कोविड स्वास्थ्य सहायकों की मांगों पर गौर नही किया । 7 माह से कोविड स्वास्थ्य सहायक बिना किसी छुट्टी के दिन मे 12 से 24 घण्टे अपनी सेवाएं दे रहे है । कोविड जैसी महामारी मे अगर किसी स्वास्थ्य सहायक की जान भी चली जाती है , तो सरकार की तरफ से कोई भी बीमा का भी प्रावधान नहीं कर रखा है । इन सभी मुद्दों को लेकर सरकार के सज्ञान मे लाने हेतू आज प्रदेश के सभी कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करने का फैसला लिया । प्रदेश सयोजक कशिश कच्छावा ने कहा है कि अगर सरकार ने हमारी मांगों पर संज्ञान नही लिया तो पूरे प्रदेश मे उग्र आंदोलन करने सडकों पर उतरने की चेतावनी को राज्य सरकार को दी है । नसीराबाद मे आज विरोध स्वरूप सीएचए के नरेश कुमार मीणा , घनश्याम चोधरी , गणेश कच्छावा , प्रियंका गोमा , अविनाश रेगर , चन्द्रकान्ता , देवेन्द्र , कमलेश , मनीष , नरेन्द्र ,पुष्पेन्द्र , रेखा , विजयलक्ष्मी , सुनिल व अनिल भी काली पट्टी बांध कार्य कर रहे है ।

admin
Author: admin