खेल को खेल की भावना से खेलें बलबीर छिल्लर
खेल को खेल की भावना से खेलें ,,,बलबीर छिल्लर
सोडावास 9 जनवरी ।, पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत
खेल खेल को खेल की भावना से और टीम में सद्भावना से खेलना चाहिए । इससे सफलता मिलना आसान हो जाता है ।
ये विचार रविवार को अलवर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोडावास कस्बे में विचार व्यक्त किए । समारोह में मुंडावर सरपंच संघ अध्यक्ष मामचंद चौधरी राजवाड़ा ने कहा कि सोडावास को उप तहसील बनाया जाना चाहिए ताकि चारों तरफ की 20 से 25 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा । इस बॉलीबॉल प्रतियोगिता में दर्जनों टीमो ने भाग लिया । कार्यक्रम में सोडावास सरपंच सीमा सरजीत चौधरी, . जिला उपाध्यक्ष गोपी चंद शर्मा आनंद बाग कल्याण चौधरी, सुरेंद्र सेवानिवृत्त फ़ौजी, राजवीर चौधरी भामाशाह , बुधराम चौधरी विधुत, योगेश तिवाडी, सतवीर कोक फौजी, लक्ष्मण फौजी प्रजापत, हनुमान प्रजापत, राजेंद्र पंच, मुरारी सिंह उपसरपंच, बृजमोहन शर्मा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष, रोहिताश्व रामसिंह बोहरा, पप्पू बोहरा, लीलाराम सैन, अमीलाल मेधवाल, भूप सिंह पालीवाल पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि , समस्त युवा शक्ति एवं ग्रामवासी मौजूद ,खिलाड़ी उपस्थित थे ।

