कड़ाके की ठंड में लिया अलाव का सहारा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
कड़ाके की ठंड में लिया अलाव का सहारा
अजमेर । नसीराबाद शहर के ब्यावर रोड स्थित राजकीय गोविन्द सिंह गुर्जर महाविद्यालय के सामने गोकुलधाम कॉलोनी के बाशिंदों ने आज दिन भर बादलों की आखं मिचौली व हवा भी ठण्डी चलने पर अलाव का सहारा लिया। गत कुछ दिनो से हुई बूंदाबांदी व बारिश से सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। जिससे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। शहर भर में कई जगह दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर ही अलाव का सहारा लेते हुए सर्दी से राहत पाई तो वही चौराहों पर भी लोग आग जलाकर अलाव में बैठे नज़र आये।

