DESH KI AAWAJ

गुलाबपुरा मे राजस्व मंत्रायलिक कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौपा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

गुलाबपुरा मे राजस्व मंत्रायलिक कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौपा

अजमेर । गुलाबपुरा राजस्थान राज्य राजस्व मंत्रायलिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के आह्वान पर ब्लॉक गुलाबपुरा ने संघ की 15 सूत्रीय मांग पत्र की मांगों को मानने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम विकास मोहन सिंह भाटी को सौपा गया । ज्ञापन में बताया कि राजस्थान राज्य राजस्व मंत्रायलिक कर्मचारी संघ के मांग पत्र पर मुख्यमंत्री वार्ता कर मांगे मानने की बात कही गई । इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत कुमार टेलर, सुभाष आमेटा, भूपेन्द्र गौड़, कैलाश चौहान सहित कर्मचारी मोजूद थे ।

admin
Author: admin