DESH KI AAWAJ

भाजपा श्रीनगर मण्डल द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सुरक्षा व दीर्घायु की कामना को लेकर सभी बूथों पर किया महामृत्युजय मंत्र का जाप

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

भाजपा श्रीनगर मण्डल द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सुरक्षा व दीर्घायु की कामना को लेकर सभी बूथों पर किया महामृत्युजय मंत्र का जाप

अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष श्री देवीशंकर भूतड़ा , नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा के दिशा निर्देशानुसार भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा व दीर्घायु की कामना को लेकर महामृत्युजय मंत्र का जाप आज धुकली माता मंदिर पर किया गया।
कार्यक्रम में अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस सरकार की इस नीति का हम सब विरोध करते हैं । जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में सेंध लगाकर उन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी । लेकिन भगवान शिव के भक्त मोदी जी का वह बाल भी बांका नहीं कर पाए।
भारत के प्रधानमंत्री हम सभी का सम्मान है । और एक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश काग्रेस सरकार द्वारा की गई । जिसका सभी कार्यकर्ताओं द्वारा धरातल पर विरोध किया गया । मंडल अध्यक्ष जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों से निवेदन किया कि सभी अपने अपने बूथ पर आगामी 2 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल स्वास्थ्य व मंगल कामना एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते महामृत्युंजय मंत्र का जाप करके कांग्रेस सरकार के कृत्य का विरोध प्रदर्शन करे।
भाजपा श्रीनगर मण्डल द्वारा आज धुकली माता मंदिर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर माता रानी के चरणों में प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वास्थ्य की कुशल मंगल कामना की गई ।
इस अवसर पर भाजपा श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , महामंत्री कमलेश नागर , धुकली माता मंदिर पुजारी जी व सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

admin
Author: admin