नसीराबाद नगर पालिका को मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त हुए 3 ऑटो टीपर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद नगर पालिका को मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त हुए 3 ऑटो टीपर
पालिका अध्यक्ष शारदा मितल वाल गोमा ने जताया मुख्य मंत्री जी का आभार
अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा नगरपालिका मे कचरा वहन की परेशानी को देखते हुए 3 आँटो टीपर भिजवाये । नगरपालिका चेयरमैन शारदा मित्तल वाल गोमा ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिका को मिले 3 ऑटो टीपर को विधि विधान सहित पूजन कर हरी झंडी दिखाकर सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया ।पालिका अध्यक्ष ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नगर पालिका को 3 ऑटो टीपर स्वच्छता सफाई अभियान के तहत घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था के लिए आवंटित किया।
जिससे नगर पालिका में सफाई व्यवस्था में उपयोगी होगी ।जिसमे हरा गीला सूखा कचरा की अलग अलग व्यवस्था लिफ्टर सहित है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार सफाई व्यवस्था को लेकर बहुत गंभीर है । कोराना महामारी फैलने व अन्य गंदगी से होने वाली बीमारी में अच्छी सफाई होने से रोकथाम के लिए सहायक होगी। आमजन को कचरा प्रबंधन व निस्तारण में राहत मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा नसीराबाद के विकास मे लगातार सहयोग करने तथा मुख्य मंत्री जी द्वारा पालिका मे ऑटो टीपर भिजवाने के लिए पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा व नगर पालिका प्रशासन एवं सभी पार्षदों ने धन्यवाद दिया।साथ ही चेयरमैन ने बताया कि पालिका को शीघ्र ही एक उच्च श्रेणी की जेटिग मशीन भी नगर पालिका को प्राप्त होने वाली है।उक्त कार्य क्रम में अधिशाषी अधिकारी भगवंत सिंह परमार ,कनिष्ठ अभियंता रामकरण शर्मा,वरिष्ठ लिपिक रामवतार , सहायक लिपिक कमल मालव,समाज सेवी हरीश गोमा,इरफान अहमद, कर्मचारी हरिराम सैनी,पूजा गुर्जर,उपदेश शर्मा,बनवारी लाल, ध्यान दास,आकाश,विकास आदि मौजूद थे ।

