विद्यालय में निःशुल्क साईकिल वितरण -प्रधान सुनीता महेश गुप्ता
विद्यालय में निःशुल्क साईकिल वितरण -प्रधान सुनीता महेश गुप्ता
मुंडावर 6जनवरी (पंडित पवन भारद्वाज ) दिव्यांग जगत //
आज शहीद रमेश चंद यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालुका में गुरुवार को विगत सत्र एवं वर्तमान सत्र में कक्षा नौ की अध्ययनरत छात्राओं को मुख्यमंत्री निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत साईकिलों का वितरण किया गया । साईकिल मिलने पर बेटियों के चेहरे खिल उठे और उनके द्वारा विद्यालय आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त की गई । इस अवसर पर होनहार बालिकाओं का सम्मान भी किया गया । और बालिकाओ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया मुंडावर पंचायत समिति प्रधान सुनीता महेश गुप्ता पिपली पंचायत सरंपच मुनेश उमेश यादव ने साइकिल वितरण कि और विधालय स्टाफ प्रधानाचार्य सुर श्याम मीणा शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद गुजर इंद्रपाल चौघरी विजय सिहं यादव अशोक कुमार यादव सुनीता सैनी बबीता चौघरी रेखा कुमारी गणमान्य ग्राम वासी मौजूद रहे

