DESH KI AAWAJ

गुलाबपुरा भाजपा मण्डल की बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

गुलाबपुरा भाजपा मण्डल की बैठक हुई आयोजित

अजमेर । गुलाबपुरा मे भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार,प्रदेश भर में होने वाले समर्पण निधि अभियान निमित्त, स्थानीय भाजपा मंडल की बैठक,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर की अध्यक्षता में हुई । बैठक में
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने कहा की,आज हम सभी के लिये बड़ा ही गौरव का विषय है,कि भाजपा विश्व की एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी अपना एक समर्पण भाव है। पार्टी हेतु समर्पण तन मन ओर धन का रहता है।
गुर्जर ने कहा की,स्वयं के द्वारा स्वयं की प्रेरणा से,राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने की लक्ष्य को लिए,प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता, अपनी मां भारतीय जनता पार्टी हेतु,समर्पण निधि अभियान हवन कार्यक्रम में समर्पण हेतु तैयार रहे। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का तन मन से हमेशा समर्पण रहा है । परंतु यह समर्पण धन का समर्पण है, जो 3 वर्षों में एक बार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण करते हैं।
तथा पुराने जनसंघ के समय में, हमारे नेता, जब पार्टी के कार्यों हेतु चला करते थे,तब साधन नहीं थे । साइकिल पर घूमते थे।गांव गांव ढाणी ढाणी घूम कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते थे । चने खाकर , ठंडी रोटी खाकर, खुले आसमान के नीचे सभी तरह की कठिनाइयों का सामना किया , तभी जाकर आज भाजपा केंद्र के अंदर आई। बैठक में
भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष सांवर नाथ योगी ने कहा की,स्थानीय मंडल इस जिले का सबसे सर्वश्रेष्ठ मंडल है,और सर्वश्रेष्ठ मंडल का खिताब स्वयं जिला अध्यक्ष ने दिया है। हम सभी को समर्पण निधि कार्यक्रम में भी, तन मन के साथ धन से भी इस जिले में गुलाबपुरा मंडल को श्रेष्ठ सिद्ध करना है।
17 बूथ एवं 35 वार्डो से रणनीति तैयार कर,प्रत्येक छोटे से छोटा भाजपा कार्यकर्ता को भी समर्पण निधि कार्यक्रम में अपना योगदान देना है। आयोजित
बैठक मे युवा अध्यक्ष प्रवीण सारडा, रघुवीर वैष्णव , हरीश शर्मा , राजू वर्मा, गुलजार भाई, महादेव जाट को कमल पट्टी का । अभियान नगर संयोजक हेमंत कुंभकार, आरिफ मंसूरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास । मन की बात के लिए मंडल संयोजक ओम दाधीच, कालू बेरवा ,हरिशंकर शर्मा सहित कार्यकर्ता व
पदाधिकारी गण मौजूद थे।

admin
Author: admin