बासक बाबा धाम पर कल पोषबडा कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
बासक बाबा धाम पर कल पोषबडा कार्यक्रम
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के देरांठू कोटा रोड राधास्वामी सत्संग न्यास के पास स्थित बासक बाबा धाम पर कल मगंलवार को पोषबडा कार्यक्रम आयोजित होगा । धाम के उपासक रणजीत महाराज ने बताया कि इस अवसर पर हवन यज्ञ के साथ बाबा का फूलो से विशेष श्रृंगार किया जायेगा । व ब्रह्म भोज भी होगा । धाम उपासक ने कार्यक्रम मे आने वाले सभी भक्त गणो को कोराना गाइड लाईन की पालना करते हुए मास्क लगाकर आने की अपील की है ।

