बिना मास्क वाले वाहन चालकों के बनाये जा रहे चालान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद मे पुलिस विभाग हुआ सक्रिय
बिना मास्क वाले वाहन चालकों के बनाये जा रहे चालान
अजमेर । राज्य सरकार द्वारा कोराना सक्रमंण की रोकथाम के लिए जारी निर्दशो की पालना के तहत जिला कलेक्टर के द्वारा इंसीडेंट कंमाडर्स को दिए निर्देश की पालना की सख्ती अब नसीराबाद मे नजर आनी शुरू हो गई है । जिस पर आज नसीराबाद के मुख्य बाजार मे यातायात पुलिस के दीवान सम्पत राम व कास्टेबल शिवप्रसाद , दीपक कुमार व अशोक कुमार द्वारा बिना मास्क के पैदल घूमने वाले व दो पहिए वाहन चालकों के चालान बनाने प्रारम्भ कर दिऐ है । जिससे बिना मास्क आने जाने वालो मे हडकंप मच गया है । अब जो बिना मास्क के व साथ मे मास्क जेब मे रख रखे है , तत्काल निकाल कर मास्क लगा रहे है । व जिनके पास मास्क नही है , वो दुर से ही वापस गाडी घूमा कर भाग रहे । अब कोराना गाइडलाइंस की सख्ती से पालना की जा रही है । अब सभी घर से बहार निकले तो मास्क लगाकर ही निकले । वरना एक हजार जुर्माना देना पड सकता है । जिला कलेक्टर के आदेश पर अब यातायात पुलिस विभाग सक्रिय भूमिका मे आ गये है ।

