DESH KI AAWAJ

राजगढ़ धाम पर नववर्ष पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

राजगढ़ धाम पर नववर्ष पर उमड़ा आस्था का सैलाब

अजमेर । राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर रविवार को प्रातः चम्पालाल महाराज ने चक्की वाले बाबा, बाबा भैरव माँ कालिका एवं सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण.स्तम्भ की पूजा.अर्चना की। धाम पर श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार से ही आरम्भ हो गया था। राजगढ़ धाम पर नववर्ष के पहलेे रविवार को ही आस्था का सैलाब उमड पड़ा। धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने आये हुए सभी श्रद्धालुओ के साथ प्रदेश व देश की जनता को नववर्ष की शुभकामनाये भी दी। उन्होने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या देश व समाज के लिए अभिशाप है । जिसका फल आने वाली पीढ़ी को भोगना होगा। महाराज ने ये भी कहा कि बेटी भाग्य विधाता से अपना भाग्य स्वयं लिखाकर लाती है । और बेटी लक्ष्मी का रूप होती है। साथ ही सभी को कोरोना का टीका लगवाने के लिये भी कहा कि , कोरोना जीवन लेता है व वैक्सीन जीवन देता है । इसलिये सभी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाये। अब तक धाम पर लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्वेच्छिक नशा मुक्ति व बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ महाभियान में संकल्प लिया है। श्रद्धालुओ के बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के नारों से भैरवधाम गूँज उठा। रविवारीय मेले में राजगढ़ धाम पर देश व प्रदेश के आम और खास श्रद्धालुओं के साथ भारी जनसैलाब बाबा भैरवनाथ व माँ काली व चम्पालाल महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए कई घण्टों तक कतारबद्ध रूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। रविवारीय मेले में राजगढ़ धाम पर भीड़ का आलम यह था कि कि आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 25 हजार से अधिक के आंकड़े को भी पार गई। धाम पर कोरोना गाईडलाईन के अनुरूप ही सभी को प्रवेश दिया गया। राजगढ़ धाम पर रविवारीय मेले में दिनो दिन बढ़ती श्रद्वालुओ की भीड के चलते मेले जैसा आलम नजर आ रहा था। धाम के चप्पे चप्पे पर श्रद्वालु ही श्रद्वालु नजर आ रहे थे। रविवारीय मेले में श्रद्वालुओ की भारी भीड़ को चलते राजगढ़ गांव मे रास्तो पर जाम लग गया । जिससे श्रद्वालुओ को यातायात से आवागमन मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । धाम पर रविवार को अजमेर के भजन गायको ने भी भजनो की गंगा बहाई । भजन गायक ज्योति सेनी व गोविन्द व मुरलीधर ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से धाम पर आए श्रद्धालुओं को झूमने व नाचने पर मजबूर कर दिया। राजगढ़ धाम पर मेले में देश व प्रदेश के श्रद्धालुओं के साथ भक्तो ने चक्की वाले से ढ़ोल ढमाको के साथ नाचते हुए सदर बाजार होते हुए मुख्य मंदिर पर पहुँच कर बाबा भैरव व मा कालिका के जयकारो के साथ में लाये झंड़े चढाये। धाम पर हजारो श्रद्वालुओं के साथ व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन ,अविनाश सेन, राहुल सेन पदमचन्द जैन,सुरेश खण्ड़ेलवाल, शंकर मिस्त्री,सुरेश गुर्जर ,पुनित, कमल, रामप्रसाद जाग्रत आदि व्यवस्थाओं को सम्भालने के लिये मोजूद थे।
3200 श्रद्धालुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
रविवारीय मेले में धाम पर पहुँचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओ में से लगभग 3200 श्रद्धालुओ ने धाम पर चल रहे नशामुक्ति महाअभियान में चम्पालाल महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से शराब , बीड़ी ,सिगरेट, गुटका, ड़ोड़ा पोस्त, अफीम, चरस, गांजा, चोरी व अपराध को अपने जीवन मे दुबारा नही करने का संकल्प लिया। चम्पालाल महाराज ने कहा कि नशा नाश का कारण है एवं नशा अपराध की जड़ है व नशे से परिवार बिगड़ता है । नशे से राष्ट्र बिगड़ता है। राष्ट्र और परिवार की खुशहाली की पहचान नशा मुक्त हो हर इंसान। भैरव धाम राजगढ़ पर चल रहे नशामुक्ति अभियान में स्वेच्छा से अब तक लगभग 50 लाख से अधिक श्रद्वालुओ ने नशे का त्याग किया है।

admin
Author: admin