बिजयनगर मे हुई अटल खेलकूद प्रतियोगिता
मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/अजमेर
बिजयनगर मे हुई अटल खेलकूद प्रतियोगिता
अजमेर । बिजयनगर मे अटल खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवीशंकर भूतड़ा पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष अजमेर देहात, श्री अर्जुन नलिया जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात, विशेष आमन्त्रित मनोज कुमावत जिला संयोजक , जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो प्रद्युम्न व्यास , जिला सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी थे । आयोजित प्रथम मैच भाजपा मंडल बिजयनगर V/s भाजपा नगर पालिका पार्षदो के मध्य खेला गया । जिसमें नगर पालिका पार्षद टीम विजयी होकर फाइनल मे जा पहुंची । फाइनल मैच भाजपा युवा मोर्चा मंडल बिजयनगर से हुआ । जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा 21 रन से विजयी रहा।

