DESH KI AAWAJ

पुष्कर में कबड्डी में छा गए दिव्यांगजन

पुष्कर में कबड्डी में छा गए दिव्यांगजन

राजस्थान ने जीता खिताब

महाराष्ट्र ओर राजस्थान के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

मुकेश वैष्णव / दिव्यांग जगत

अजमेर । स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया फॉर द डिसेबल के तत्वावधान में पुष्कर में सोमवार से शुरू हुई भारत की पहली दिव्यांग कब्बडी प्रतियोगिता का खिताब राजस्थान ने महाराष्ट्र को कड़े मुकाबले में हराकर जीत लिया। बुधवार को भव्य रंगारंग कार्यक्रमो के साथ इसका समापन हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत , किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक , पूर्व एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा , वरिष्ठ पत्रकार एसपी मित्तल , डॉ सुमन माहेश्वरी ओर उपमहापौर नीरज जेन ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।प्रतियोगिता के संयोजक राजेन्द्र महावर ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया । जिसमें इससे पूर्व सेमीफाइनल में राजस्थान ने पंजाब को ओर महाराष्ट्र ने मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनाई । मंगलवार को 20 लीग मैच खेले गए । भारत के अलग अलग 10 राज्यो राजस्थान , पंजाब , महाराष्ट्र , मुम्बई , छत्तीसगढ़ , झारखंड , बिहार , उत्तर प्रदेश , दिल्ली , उड़ीसा से पहुंची टीमो के दिव्यांग खिलाड़ियों ने ना सिर्फ इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि शारीरिक रूप से कमियां होने के बावजूद अपनी प्रतिभा और खेल के दम पर जबरदस्त दमखम दिखाया । कबड्डी खेलने आई सभी राज्यो की दस टीमो को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया । जिनमे प्रत्येक ग्रुप में पांच पांच टीमो को रखा गया । तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 20 लीग मैच खेले गए । जिनमे रनरेट के आधार पर आज चार टॉप टीमो राजस्थान , महाराष्ट्र , पंजाब और मुम्बई ने सेमीफाइनल में जगह बनाई । लीग मैचों में राजस्थान और महाराष्ट्र दोनों टीमें 8 , 8 अंक लेकर अपने अपने ग्रुप में टॉप पर रही । वही पंजाब और मुम्बई की टीम ने भी बाकी टीमो से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई ।फाइनल में कांटे के मुकाबले में राजस्थान ने महाराष्ट्र को 46 – 41 से हराकर खिताब जीत लिया ।फाइनल मुकाबला का मैच अतिथियों ने पूरा देखा और खिलाड़ियों का जमकर हौसला अफजाई किया । दोनो ही टीमो ने शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी ओर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह से पूर्व दोनो सेमीफाइनल मैच खेले गए । जिनमे विजेता रहने वाली दोनों टीमो के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ । फाइनल मुकाबले में सुप्रसिध्द नगाड़ा वादक नाथूराम सोलंकी की टीम ने नगाड़ा की शानदार प्रस्तुति देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया । पहला सेमीफाइनल जहां राजस्थान और पंजाब के बीच खेला गया तो वही दूसरा सेमीफाइनल महाराष्ट्र और मुंबई की टीम के बीच खेला गया ।फाइनल मुकाबला देखने के लिए काफी तादाद में दर्शक भी उमड़ पड़े और तालिया बजाकर जमकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।प्रतियोगिया को सफल बनाने में रामदेव बंजारा , बसन्त सेठी ,राजेन्द्र महावर , नेहरू पंडित , कैलाश बंजारा , कैलाश रेनबो , विष्णु शर्मा , ऋषि भाटी ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।समापन समारोह में सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत एंव सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन नेहरू पंडित ने किया।अध्यक्ष निर्मला रावत ने प्रतियोगिता को सफल बनाने पर सभी का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत मे पहली बार आयोजित की जा रही इस प्रतियोगता में शामिल होने के लिए देश के अलग अलग हिस्सो से आये लगभग 150 खिलाड़ियों में से फेडरेशन के द्वारा टॉप 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा । जिनकी प्रतिभा को और निखारकर उन्हें आगामी समय मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिताओ के तैयार किया जाएगा । साथ ही फरवरी 2022 में थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में भी भेजा जायेगा ।

admin
Author: admin