पुजारी महासंघ की बैठक रविवार को नसीराबाद
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
पुजारी महासंघ की बैठक रविवार को नसीराबाद
अजमेर । राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक रविवार को नृसिंह मन्दिर नसीराबाद मे रखी गई है । पुजारी महासभा के अजमेर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश वैष्णव ने बताया कि बैठक मे अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट बलवन्त वैष्णव पधारेंगे । बैठक दिन 11.30 बजे प्रारम्भ होगी । बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष मन्दिर डोली भूमि के बारे जानकारी देगे व डोली भूमि के लिए पुजारी महासंघ सरकार द्वारा अब तक कीऐ गये प्रयासों के बारे जानकारी देगे । पुजारी महासंघ द्वारा डोली भूमि के निस्तारण के लिए एक बडा धरना प्रदर्शन जयपुर मे किया जायेगा । यह कार्यक्रम सभी पुजारियों की एकता के बल पर होगा । आयोजित बैठक मे सभी पुजारी बन्धु समय पर पधार कर एकता का परिचय देवे व अपने अपने विचार व्यक्त करे ।

