DESH KI AAWAJ

लोहरवाड़ा , रामपुरा व हनुवंतिया मे पटवार घरो के तीन माह से लटके पडे है ताले

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

लोहरवाड़ा , रामपुरा व हनुवंतिया मे पटवार घरो के तीन माह से लटके पडे है ताले

किसान व ग्रामीण हो रहे है परेशान

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के पटवार मंडल लोहरवाड़ा , रामपुरा तथा हनुवंतीया में पटवारी कई महीनो से मुख्यालय पर नहीं बैठने से आमजन के साथ किसान वर्ग भी परेशान हो रहे है । जन कल्याण समिति लोहरवाड़ा के अध्यक्ष व पूर्व सरपंच गोरधन सिंह राठौड़ ने बताया कि रामपुरा तथा हनुवंतिया में तो पटवार भवनों पर कई सालो से ताले लगे हुए है ।


पटवारी नसीराबाद अपनी सुविधा से बैठता है । तथा किसानों के काम होने पर फोन भी नही उठाते है । जिसकी वजह से ग्रामीण किसानों को परेशानी उठानी पड रही है । अगर समय खराब कर नसीराबाद तहसील मे आते भी है तो भी पटवारी मौके पर नही मिलते है । बिना पटवारी मिलने से परेशान हो कर वापस जाते है ।
इस सम्बन्ध मे ग्रामीणों ने उक्त पटवारी की लिखित शिकायत पूर्व मे भी उपखण्ड अधिकारी को देने तथा मुख्यमंत्री के संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी । परंतु पटवारी धर्मेश चौहान पर कोई कार्यवाही नहीं की गई । जिससे किसानों में भारी रोष है । ग्रामीणों ने फिर जिला कलेक्टर को उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से फिर ज्ञापन व शिकायत देकर पटवारी को पंचायत मुख्यालय पर बैठाने की मांग ग्रामीणों ने की । ग्रामीणों की समस्या का समाधान शीघ्र नही होने पर ग्रामीणों ने पटवार भवनो के बहार धरना प्रदर्शन की चेतावनी प्रशासन को दी है ।

admin
Author: admin