DESH KI AAWAJ

राव विजय सिंह की पावन धरा में क्षत्रिय सेवा संस्थान का चिंतन शिविर संपन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

राव विजय सिंह की पावन धरा में क्षत्रिय सेवा संस्थान का चिंतन शिविर संपन्न

शिक्षा ही उच्चतम शिखर का सोपान:- राज ऋषि समता राम

कुरीतियों को त्याग कर एकता का परिचय वर्तमान आवश्यकता:- महेन्द्र सिंह जामोला

अजमेर । क्षत्रिय सेवा संस्थान विजय नगर द्वारा श्री राजपूत छात्रावास में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह जामोला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आथित्य स्वीकार करते हुए राज ऋषि समता राम जी महाराज ने कहां की दहेज रूपी सर्प के फल को कुचलने व तलवार के बजाय शिक्षा के हथियार को अपनाते हुए उच्चतम शिखर पर पहुंचने का समाज का लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम के पूर्व निकाले जूलूस मे राजपूत युवा केसरिया साफा सफेद कुर्ता धोती पहने नजर आए । कार्यक्रम के पूर्व सभी राजपूत युवाओं वह महिलाओं का तिलक कर मुंह मीठा करा कर जुलूस निकाला गया। वाहन रैली को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ , हुरंडा प्रधान कृष्णा सिंह ,करतार सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में मातृशक्ति ने भी भाग लिया । वाहन जुलूस गुलाबपुरा के सभी मोहल्ला व बाजारों से निकलकर वापस छात्रावास पहुंचा। जुलूस का गुलाबपुरा वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जुलूस में बड़ा ही अनुशासन देखने को मिला। कार्यक्रम मे प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष करतार सिंह राठौड़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह जामोला, मंगल सिंह, शिव सिंह, शक्ति सिंह , फतेह सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह ,महिपाल सिंह, महेंद्र सिंह, शेर सिंह, बलवीर सिंह ,शिव सिंह ,एम एस राजावत , विक्रम सिंह भाटी ,शिवनाथ सिंह, एस एस शेखावत,यज्ञ पाल सिंह, गुलाब सिंह हेमेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह ,दुर्गा सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सुमन कुंवर, डॉक्टर चुंडावत मैडम, रीना कंवर , रिंकू कंवर , गोपाल कंवर , सरिता कंवर , लक्ष्मण कवर , संतोष कंवर सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे ।

admin
Author: admin