DESH KI AAWAJ

सार संभाल संगठन यात्रा – तेयूप चलथान

सार संभाल संगठन यात्रा – तेयूप चलथान

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित परिषद सार संभाल संगठन यात्रा के तहत तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा 25 दिसंबर 2021 रात्रि 9:30 बजे इस यात्रा का शुभरंभ किया गया । नवकार मंत्र उच्चारण के साथ तेयूप चलथान साथियों ने परिषद सार संभाल संगठन यात्रा के प्रथम दिवस 4 सदस्यो के घर जाकर उनसे आपसी वार्तालाप के साथ तेयूप चलथान की प्रगति में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया । परिषद साथियों को परमपूज्य गुरुदेव श्री महाश्रमण जी की तस्वीर भेंट करने के साथ साथ तेयूप चलथान की और से सभी साथियों को tshirts भी भेंट की गई । Tshirts के प्रायोजक श्री सोहनलाल ,दिनेशकुमार ,राकेश कुमार बाबेल परिवार बने । इस संगठन यात्रा में आज तेयूप चलथान द्वारा एक नए सदस्य लविश प्रकाश जी नौलखा को जोड़ा गया । तेयूप अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने नए सदस्य लविश नौलखा के स्वागत अभिनंदन के साथ उनके प्रति बहुत बहुत मंगलकामना प्रेषित की । आज की सार संभाल यात्रा में तेयूप अभूतपूर्व अध्यक्ष श्री अशोक नौलखा ,परामर्शक प्रकाश नौलखा ,मंत्री दीपक खाब्या ,कोषाध्यक्ष अनिल दक , संगठन प्रभारी अशोक कुमठ , राजकुमार पितलिया ,कमलेश बिरानी ,अरविंद बडोला ,मुकेश नौलखा ,संजय बडोला एवम पारिवारिक जन उपस्थित रहे । विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी

admin
Author: admin