कृषि विज्ञान केंद्र ने मनाया तीन दिवसीय जय जवान जय किसान जय विज्ञान कार्यक्रम
कृषि विज्ञान केंद्र ने मनाया तीन दिवसीय जय जवान जय किसान जय विज्ञान कार्यक्रम
पडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
कृषि विज्ञान केंद्र गुंता बानसूर ने 23 से 25 दिसंबर 2021 तक जय किसान जय विज्ञान के तहत उत्तम खेती उत्तम किसान विषय पर संस्थागत व असंस्थागत प्रशिक्षणों का आयोजन किया। संस्थागत प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के पशुपालन विशेषज्ञ डॉ अरविंद वर्मा डेयरी पशुओं में स्वास्थ्य प्रबंधन के ऊपर जोर देते हुए इन दिनों चल रही खुर पका मुंह पका बीमारी से बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की । वहीं केंद्र के बागवानी विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमचंद गढ़वाल ने नए फल बगीचे लगाने व प्रतिकूल मौसम में लो टनल के माध्यम से सब्जी उत्पादन तकनीक पर व्याख्यान दिया। केंद्र के शस्य विज्ञान विशेषज्ञ बजरंग लाल ओला ने गेहूं व सरसों में सिंचाई प्रबंधन विषय पर जानकारी प्रदान की । असंस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन नांगल लाखा में सरपंच सुरेश कुमार गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार शर्मा ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह व अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अन्नदाता के रूप में किसान देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । केंद्र के बागवानी विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमचंद गढ़वाल ने उपभोक्ता संरक्षण दिवस के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि बीज व कृषि का अन्य सामान खरीदते समय बिल की महती आवश्यकता होती है । वहीं उन्होंने सर्दियों में टमाटर उत्पादन के लिए बूंद बूंद सिंचाई, पलवार व लो टनल के संयुक्त उपयोग की प्रभावी विधि को विस्तार पूर्वक समझाया । केंद्र के सस्य विज्ञान विशेषज्ञ बजरंग लाल ओला ने केंद्र पर मिलने वाले सरसों के बीज व केंद्र की अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को जानकारी प्रदान की। अंत में सरपंच सुरेश कुमार गुर्जर ने सभी किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर इन गतिविधियों का लाभ लेने का आह्वान किया। सोडावास,,, फ़ोटो,, ca जय जवान जय किसान प्रशिक्षण लेते किसान

