सड़क के गड्ढों को ठीक करना भूला सावर्जनिक निर्माण विभाग
सड़क के गड्ढों को ठीक करना भूला सावर्जनिक निर्माण विभाग,
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
सोडावास व्यापार मंडल के सदस्यों ने गड्डों को किया ठीक,,,,काम पीडब्ल्यूडी का,किया व्यापारियों ने
सोडावास 25 दिसम्बर सोडावास कस्बे के अलवर मार्ग विभाग की अनदेखी के चलते अलवर मार्ग बस स्टेंड के समीप मोड़ पर सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं । दुपहिया वाहन व चोपहिया वाहन के लिए परेशानी का सबब बन हुए हैं । सावर्जनिक निर्माण विभाग प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है । मगर इन मौत के गड्ढों से गुजरने वाले लोगों के लिए ये मौत का गड्ढे बने हुए हैं । शनिवार को व्यापार मंडल के सदस्य अमरसिंह सैनी,रमेश मिस्त्री, मीनू तिवाडी, राजेश प्रजापत, सरलाराम बोहरा, रामसिंह सैनी, राजेश यादव, रिंकू गुप्ता, अनिल खान, महेंद्र शर्मा रायली, धर्मपाल यादव, प्रदीप जागिड़, रामसिंह चंदेला सहित अनेक सदस्य कार्य करने में मौजूद रहे ।
कई बार मौका देखा ,रोजाना सड़क से गुजरते हैं उच्च अधिकारी
सोडावास की सरपंच सीमा सरजीत चौधरी ने बताया कि उक्त समस्या को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर इन मौत के गड्ढों को देख चुके एवं प्रतिदिन इस सड़क मार्ग से उच्च अधिकारी भी आते जाते हैं मगर देख कर ही चले जाते हैं । मगर समस्या का समाधान नहीं किया गया । मजबूरन शनिवार को व्यापार के मंडल के सदस्यों को यह कार्य पीडब्ल्यूडी का किया ।

