DESH KI AAWAJ

नसीराबाद छावनी परिषद ने स्वच्छता व जागरूकता की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगरवासियों को दी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद छावनी परिषद ने स्वच्छता व जागरूकता की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगरवासियों को दी

अजमेर । नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा राजकीय बालिका विद्यालय की बालिकाओ के माध्यम से फार्मजी चौक पर स्वच्छता व जागरूकता एवं घर घर कचरा संग्रह एवं गीला और सूखा कचरा अलग अलग रखने की जानकारी नुक्कड़ नाटक द्वारा आमजन को दी । साथ ही आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया । इस कार्यक्रम मे छावनी परिषद सफाई विभाग से आशीष शर्मा , छोटेलाल , कमल , इंद्राज एवं अन्य सफाई कर्मचारी भी उपस्थित थे । आयोजित इस कार्यक्रम मे राजकीय बालिका विद्यालय की अध्यापिकाये , राष्ट्रीय सेवा योजना की गरिमा चतुर्वेदी एवं वीरेंद्र गुर्जर भी उपस्थित थे ।

admin
Author: admin