DESH KI AAWAJ

सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने किया सुप्रिया चौधरी का सम्मान

सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने किया सुप्रिया चौधरी का सम्मान

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत

सोडावास 24 दिसम्बर मुण्डावर उपखण्ड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में बालिका पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाला फेक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मुण्डावर के जसाई ग्राम पंचायत सरपंच और अलवर जिला सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शर्मा के द्वारा छात्रा सुप्रिया चौधरी का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के पश्चात मुख्य कस्बे में विजयी रैली निकाली गई। इस रैली को राज फैशन के डायरेक्टर राज सिंह यादव और हौंडा कंपनी के निदेशक अजित सिंह यादव के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। विजयी छात्रा को वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सतपाल मीणा, राजेश रोहिल्ला, जसवंत चौधरी के द्वारा ग्यारह सौ रुपए नकद और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रैली के दौरान मुण्डावर आदर्श शिक्षा उपसमिति के अध्यक्ष संत चेलाराम रोघा, ब्राह्मण समाज के नीरज भारद्वाज , अनिल शर्मा सोडावास और रतन सिंह यादव के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार शर्मा के द्वारा कहा गया कि संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। देश की बालिकाओं में अपार क्षमता और सामर्थ्य विद्यमान है, समय पर इसे तरासने की आवश्यकता होती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. डी. आर. शर्मा और कॉलेज निदेशक शिक्षाविद भगवान शर्मा ने कहा कि सही मार्गदर्शन और उचित प्रबंधन के साथ कार्य करने से प्रत्येक लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर सचिव प्रेमलता शर्मा, शिक्षाविद झम्मन लाल यादव, सत्येंद्र कुमार, भावना तनवानी, अनामिका चौधरी, लोकेश गुप्ता, शिवानी यादव, राजवीर यादव, अम्बिका शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।,,,सोडावास,,, फ़ोटो,, सम्मान करते अतिथि

admin
Author: admin