DESH KI AAWAJ

नसीराबाद की महिला जैन महासमिति द्वारा नववर्ष पर पंच परमेष्ठी विधान का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद की महिला जैन महासमिति द्वारा नववर्ष पर पंच परमेष्ठी विधान का आयोजन

अजमेर । नसीराबाद दिगम्बर जैन समाज द्वारा नव वर्ष का शुभारंभ धर्ममय होकर करने का सकल्प लिया है । इस शुभ्भारम्भ की शुरुआत जैन महिला मण्डल द्वारा उठाया गया है । महिला मण्डल की महासमिति द्वारा पंच परमेष्ठी विधान का आयोजन सदर बाजार स्थित जैन बडा मन्दिर मे किया जायेगा । दिगम्बर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष निहालचंद बडजात्या ने बताया कि यह विधान पडित कोमल चन्द शास्त्री के सानिध्य मे आयोजित किया जायेगा । महिला महासमिति की अध्यक्ष कमलेश अजमेरा व सचिव शिप्रा पाटनी ने सभी साधर्मी बन्धुवो से अधिक से अधिक संख्या मे विधान मे बैठकर नव वर्ष की शुरुआत धर्ममय होकर करने हेतू प्रेरित किया है । अध्यक्ष अजमेरा ने बताया कि विधान मे बैठने वाले सभी धर्मावलंबियों के भोजन की व्यवस्था महासमिति द्वारा की जायेगी । अजमेरा ने विधान मे बैठने वाले सभी धर्मालंबियों को 28 दिसम्बर तक अपना नाम महिला समिति के पास लिखाने हेतू आग्रह किया है । जिससे विधान प्रक्रिया व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सके ।

admin
Author: admin