अजमेर संगत का नव वर्ष पर उज्जैन मे होगा भण्डारा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर संगत का नव वर्ष पर उज्जैन मे होगा भण्डारा
अजमेर । जय गुरुदेव अजमेर जिला संगत की ओर से नए वर्ष का कार्यक्रम उज्जैन में होने जा रहा है । देरांठू नसीराबाद आश्रम के अनुयायी हनुमान चोधरी ने बताया कि परम संत परम पूज्य महाराज उमाकांत जी की दया से नए वर्ष को भंडारा उज्जैन मे चलाने की सेवा होने जा रही है । अजमेर जिला से भंडारा 27 दिसंबर को रवाना हो जाएगा । 28 दिसंबर को उज्जैन में भंडारा की सेवा चालू हो जाएगी । एक जनवरी 2022 तक भंडारा सेवा निरन्तर चलेगी । साथ ही 5 दिन उज्जैन में नए वर्ष पर भंडारा चलाने की सेवा हुजूर की दया से अजमेर संगत को मिल रही है । देरांठू संगत के चोधरी ने अजमेर जिले के सभी संगत प्रेमी भाई से निवेदन कर कहां कि नए वर्ष पर हजूर के दर्शन मैं सत्संग भंडारा व सेवा करने के लिए अपना समय निकालकर हजूर की दया दुआ का लाभ उठाये । उन्होंने कहां कि पता नहीं आगे का वर्ष कैसा रहेगा । सेवा करने का मौका मिले या नहीं मिले । इसलिए सभी भाई अपनी सेवा व सत्संग का लाभ उठाये । साथ ही बताया कि वहां आयोजित भंडारे में सेवादारों की जरूरत है । सेवादार की सेवा के लिए 27 दिसंबर को शाम को उज्जैन जाने वाली ट्रेन में जाने वालो के टिकट बनाये जायेंगे । जो नए वर्ष पर भंडारा के साथ जाने वाले सेवादार है वो संपर्क नम्बर पर सम्पर्क कर सेवा हेतू आगे आये । मोबाइल नंबर 7339792528 , 7878215976 , 97 99979338

