मालाखेड़ा तहसील के महुआ कला में चौधरी चरण सिंह जयंती के अवसर पर मनाया किसान दिवस
मालाखेड़ा तहसील के महुआ कला में चौधरी चरण सिंह जयंती के अवसर पर मनाया किसान दिवस
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यागं जगत
मालाखेड़ा तहसील के गांव महुआ कला के समेलिया पब्लिक स्कूल प्रांगण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव श्री अखिलेश कौशिक रहे। मुख्य वक्ता के तौर पर श्री राम वतार चौधरी अपर लोक अभियोजक मुंडावर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष श्री राजाराम चौधरी कलसाडा ने की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि किसान महापंचायत के जिला प्रभारी श्री सुरेश बिजारणिया। मालाखेड़ा पंचायत समिति के उपप्रधान श्री हटा खान जी सरपंच श्री इमरान खान उपसरपंच श्री तिलक राज मीणा पूर्व सरपंच श्री कालूराम मीणा थे। कार्यक्रम के संयोजक श्री शेर सिंह हंस आवत ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। किसान दिवस के मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला महासचिव श्री अखिलेश कौशिक ने चौधरी चरण सिंह को ग्रामीण भारत का सच्चा हितैषी बताया। चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर के सभी बच्चों को आगे बढ़ने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रामावतार चौधरी ने चौधरी चरण सिंह को किसान मसीहा और गरीबों का एकछत्र नेता बताया ।उन्होंने कहा जब तक ग्रामीण क्षेत्र के लोग देश की राजनीति में अग्रणी भूमिका नहीं निभा एंगे जब तक गरीब और किसान के साथ न्याय नहीं किया जा सकता ।इसलिए हम सबको धर्म जाति गोत्र क्षेत्र भाषा के आधार पर बांटने की बजाय अपने आपको चौधरी चरण सिंह के दिखाए हुए रास्ते पर चलने की कोशिश करनी चाहिए ।चौधरी चरण सिंह के हाथ में जब कलम आई उन्होंने गरीब ग्रामीण और किसान के भाग्य को बदलने का प्रयास किया। इस अवसर पर मालाखेड़ा पंचायत समिति के प्रधान श्री हट या खान ने चौधरी चरण सिंह को युगपुरुष बताया ।कार्यक्रम के संयोजक शेर सिंह नै कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी समय-समय पर सभी के सानिध्य की प्रार्थना की ।इस अवसर पर धर्म चंद सेन जगदीश प्रसाद रामलाल मीणा अमित कुमार इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे अतिथियों के स्वागत में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

