DESH KI AAWAJ

जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए करें रक्तदान

जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए करें। रक्तदान

पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत

(बर्डोद 22 दिसम्बर)एक एक कतरा रक्त का अपने देश की आजादी के लिए देने वाले क्रांतिकारी शहीदो की याद में 25 दिसम्बर को बर्डोद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक युवा अपने और पराऐ जरूरत मंद लोगो की जिन्दगी बचाने के लिए शिवर में रक्तदान कर शहीदो को श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए संयोजक समिति के युवाओ ने कई गाँवाओ में युवाओ की चौपाल लगाकर रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर संयोजक समिति के कुलदीप चौधरी ने बताया,कि रक्तदान के लिए युवाओ को जागरूक करने के लिए ग्राम काकरा बर्डोद,ढिस,अजमेरीपुर,कारोड़ा,उधनवास,नालपुर,बाटखानी,कोलीला में जाकर युवा चौपाल लगाई और रक्तदान करने बारे में जानकारी दी। उन्होने युवाओ से अपील की कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता इसकी कमी से जान जरूर चली जाती है,हम रक्तदान करेंगे तो जरूरतमंदों को सांसे मिल पाएंगी इसलिए शिविर में आऐ और रक्तदान कर पुण्य कमाऐ। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह चौहान,राकेश जयपाल,महिपाल चौधरी,योगेंद्र यादव कोहराना,उदय स्वामी, महिंद्र टिंकू सैनी,मोहित सैनी, बालकिशन गुरुजी,गजेंद्र चौधरी, राहुल सैनी,संदीप सैनी,मनीष सैनी,मोनू सैनी,कुलदीप सैनी, गोपीचंद शर्मा,जितेंद्रसिंह चौधरी, विकास सैनी,लालाराम सैनी, रणसिंह मीणा,विजय शास्त्री, भूपेंद्र सैनी,ऋषिकेश सैनी,इंदर सैनी,अजय सैनी,जलेसिंह सैनी, राजेश,सुरेंद्र सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।

admin
Author: admin