नसीराबाद के कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने विधायक से सैलरी दिलवाने की मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद के कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने विधायक से सैलरी दिलवाने की मांग
अजमेर । नसीराबाद के राजकीय चिकित्सालय मे कार्यरत कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने चिकित्सालय निरीक्षण पर आये विधायक रामस्वरूप लाम्बा व जेडीओ इन्दजीत सिह से उनका बकाया 6 माह का वेतन दिलवाने का मांग पत्र सौपा । स्वास्थ्य सहायकों ने बताया कि सभी सहायक लगातार वैश्विक महामारी कोराना काल से लगातार चिकित्सालय मे सेवाएं दे रहे हैं । वर्तमान मे डेगू व मलेरिया जैसी मोसमी बीमारियों मे भी अपनी सेवाएं दे रहे है । इसके पश्चात भी विगत 6 माह से उन्हें वेतन नही दिया जा रहा है । जिससे उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो गया है । साथ ही मांग पत्र मे उन्होंने एन एच एम मे शामिल करने , वेतन 7900 से बढाकर सम्मानजनक वेतन 26500 करवाने की मांग भी रखी । उन्होंने बताया कि उन्हे कार्य करते हुए 8 माह के करीब हो गए । जिसमे से उन्हें सिर्फ एक माह का वेतन मिला है । मांग पत्र देते समय स्वास्थ्य सहायक अविनाश , सुनिल , नरेन्द्र , रेखा खरे , कमलेश , नरेश कुमार , मनीष , अनिल आचार्य , प्रियंका गोमा , गणेश कच्छावा , देवेन्द्र शर्मा , घनश्याम चोधरी व पुष्पेन्द्र साथ थे ।

