DESH KI AAWAJ

ढाल विद्यालय में पानी की समस्या को देखते हुए भामाशाह शिक्षक ने खुदवाएं ट्यूबवेल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

ढाल विद्यालय में पानी की समस्या को देखते हुए भामाशाह शिक्षक ने खुदवाएं ट्यूबवेल

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ढाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक उमाशंकर पंवार ने स्वप्रेरणा से विद्यालय में पानी समस्या को देखते हुए अपने माता पिता की स्वर्ण स्मृति में अनूठा अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है । शिक्षक पंवार ने 65000 हजार रूपए खर्च कर 2 ट्यूबवेल विद्यालय में खुदवाएं । जिससे अब विद्यालय को हरा भरा रखने में बहुत सहायता मिलेगी । पर्यावरण शुद्ध होगा । पेयजल की समस्या का समाधान भी होगा । ज्ञात रहे की उमाशंकर पंवार स्वयं के साथ किशनगढ़ के काफ़ी भामाशाहों से संपर्क कर विकास कार्य करवाते रहे है । इनके विकास कार्य एवम् समर्पण से विद्यालय परिवार सहित सम्पूर्ण ग्राम वासियों में आनंदमई माहौल हैं । विद्यालय परिवार ने ऐसे भामाशाह शिक्षक पंवार का माला एवम् साफा पहनाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामपाल गुर्जर, सरपंच संजना गुर्जर, युवा समाजसेवी गणेश गुर्जर, एवम् समस्त ग्रामवासियों ने शिक्षक पंवार का आभार व्यक्त किया ।

admin
Author: admin