नसीराबाद विधानसभा सभा क्षेत्र से आज सैकड़ों राजपूत सरदार पहुंचे जयपुर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद विधानसभा सभा क्षेत्र से आज सैकड़ों राजपूत सरदार पहुंचे जयपुर
जयपुर मे आयोजित हो रही हीरक जयन्ती समारोह
अजमेर । जयपुर के भवानी निकेतन मे आज होने वाले राज्य स्तरीय स्व. ठाकुर तनसिंह चौहान की हीरक जयन्ती समारोह मे नसीराबाद क्षेत्र से पूर्व सरपंच लवेरा महावीर सिह पवांर व लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच गोरधन सिंह राठौड़ के नेतृत्व मे सेकडो पुरुष – युवा व महिलाएं 3 बसो व 10 छोटी गाडियों मे जयपुर रवाना हुए । बसो को नसीराबाद के पूर्व विधायक व वर्तमान पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । समाज के राजपूत एकता मंच के राजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से 200 बसो व सैकड़ों छोटी गाडियों मे राजपूत समाज जयन्ती समारोह मे जयपुर जा रहा है । राठौड़ ने बताया कि श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान मे संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयन्ती प्रदेश स्तर पर आज मनाई जा रही है । साथ ही संघ के संस्थापक ठाकुर तनसिंह चौहान की जयन्ती भी मनाई जा रही है । इस मौके पर पूरे राजस्थान के प्रत्येक जिले से सैकड़ो बसो व वाहनों से लाखो राजपूत सरदार , युवा व राजपूत क्षत्राणिया भवानी निकेतन जाजपुर जयपुर मे जुटेंगे । इस आयोजित कार्यक्रम मे नसीराबाद क्षेत्र राजपूत एकता मंच व राजपूत युवा शक्ति ने समाज को एकत्रित कर जयन्ती समारोह मे चलने हेतू जागृत किया ।

