ग्रामीण पत्रकार समिति ने पुलिस उप अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
ग्रामीण पत्रकार समिति ने पुलिस उप अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट
अजमेर । अजमेर जिला ग्रामीण पत्रकार समिति उपखंड नसीराबाद के अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार व संरक्षक पूरणमल उदय , मुकेश वैष्णव ने पुलिस उप अधीक्षक पूनम भरकड के नसीराबाद पुलिस कार्यालय में पदभार ग्रहण करने पर शिष्टाचार भेंट कर गुलदस्ता भेंट किया । इसी दौरान नसीराबाद ग्रामीण पत्रकार समिति की आगामी 25 दिसम्बर को होने वाले स्नेह मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि पद पर आमंत्रित किया गया । जिस पर पुलिस उप अधीक्षक पूनम भरकड ने न्योता स्वीकार कर आने की बात कही । इस दौरान सदर थाना अधिकारी राजेश मीणा , सिटी थाना अधिकारी भंवर सिंह गौड व वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र गोयल को भी आमंत्रित किया गया । जिला ग्रामीण पत्रकार समिति उपखंड नसीराबाद के संरक्षक पूरणमल उदय ने बताया कि ग्राम न्यारा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आगामी 25 दिसम्बर को नसीराबाद उपखंड की बैठक आयोजित की जाएगी । जिसमें स्नेह भोज व स्वागत कार्यक्रम रखा गया । आयोजित कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष व उपखंड के सभी अध्यक्ष भी भाग लेंगे ।

