DESH KI AAWAJ

तेरापंथ युवक परिषद सूरत के सहयोग से हुआ नेत्रदान

तेरापंथ युवक परिषद सूरत के सहयोग से हुआ नेत्रदान

विश्व की अग्रणी सामाजिक संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा परिषद तेरापंथ युवक परिषद सुरत द्वारा सेवाकिय आयाम नेत्रदान करवाकर जरूरतमंद लोगों के जीवन मे रोशनी दिलाने का काम कर रहा है l उसी आयाम के अंतर्गत आज अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान शेष गुजरात संयोजक श्री विकासजी मांडोत की जागरुकता एवं प्रेरणा द्वारा तेरापंथ युवक परिषद सुरत के सहयोग से हुआ नेत्रदान l दिनांक 19 दिसंबर 2021 को 10.15 pm बजे हदय गति रुक जाने की वजह से रोशनलालजी पिछोलिया का देहावसान हो गया l अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान शेष गुजरात संयोजक श्री विकासजी मांडोत को रात मे सूचना प्राप्त होते ही परिवार जन से सहमति ली l
तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष गौतम बाफना ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया l लोक दृष्टि चक्षु बैंक की तरफ से डॉकटर राज किशोर जी ने नेत्र का दान लिया l

admin
Author: admin