शादी का झांसा देकर विवाहिता से लंबे समय तक देहशोषण का मामला दर्ज
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
शादी का झांसा देकर विवाहिता से लंबे समय तक देहशोषण का मामला दर्ज
अजमेर। दरगाह थाना इलाके में रहने वाली एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा लंबे समय तक उसका देह शोषण करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों की माने तो गंज थाना इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने दरगाह थाने को कल शिकायत दी है कि लूंगी अस्पताल के पास रहने वाले दीपक तंबोली पुत्र नेमीचंद तंबोली ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा था । जिसके चलते 1 जनवरी 2020 से लेकर 6 दिसंबर 2021 तक वह उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा । बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया । इस शिकायत पर आरोपी दीपक तंबोली के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 323 341 के तहत मुकदमा दर्ज करके जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से मेडिकल कराया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

