DESH KI AAWAJ

ब्लड बैंक में रक्त की अत्यधिक जरूरत को देखते हुए तेरापंथ युवक परिषद् – सूरत द्वारा ”रक्तदान शिविर” का हुआ आयोजन

ब्लड बैंक में रक्त की अत्यधिक जरूरत को देखते हुए तेरापंथ युवक परिषद् – सूरत द्वारा ”रक्तदान शिविर” का हुआ आयोजन

तेयुप-सूरत : आखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्-सूरत द्वारा ब्लड बैंक में रक्त की अत्यधिक जरूरत को देखते हुए आज दिनांक 17 दिसम्बर 2021, शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ICC बिल्डिंग, कड़ीवाला स्कूल के पास, सूरत मे नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंत्रोच्चार से रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया ।
आज के इस रक्तदान शिविर में सभी ने बहुत ही उत्साह के साथ रक्तदान किया एवं किसी कारण से जो रक्तदान नही कर पाए उन्होंने अपनी आफिस के सभी स्टाफ को इसके लिए प्रेरित किया ।
सभी के सहयोग से कुल 62 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ । ICC बिल्डिंग के बांठिया कंसलटेंसी के चेयरमैन श्री ताराचंद जी बांठिया और अरविन्द भाई का विशेष सहयोग रहा ।
तेरापंथ युवक परिषद सूरत के पदाधिकारियों के साथ MBDD राष्ट्रीय सह प्रभारी सौरव पटावरी एमबीडीडी प्रभारी सतीश संकलेचा, रितेश घोषल, श्रेयांस सिरोहीया, तेजकरण मंडोत,प्रकाश मेहता समिति सदस्य निखिल कोठारी एवं कार्यकारिणी सदस्यो ने जागरूकता पूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
तेयुप, सूरत अध्यक्ष श्री गौतमजी बाफना ने आने वाले समय में किस तरह से ब्लड डोनेशन के बड़े प्रोग्राम संपादित करने हे उसके लिए सभी को प्रोत्साहित किया ।
ICC बिल्डिंग में सभी ने भी साल में दो से तीन बार ब्लड डोनेशन करने का आश्वसन दिया ।
अंत में अरविंदभाईजी एवं सिविल ब्लड बैंक का सेवा हेतु साहित्य द्वारा सम्मान किया गया ।
रिपोर्ट साभार : अभिनंदन गादिया, मंत्री-तेयुप-सूरत

admin
Author: admin