DESH KI AAWAJ

भिक्षु भक्ति संध्या – तेयुप चलथान

भिक्षु भक्ति संध्या – तेयुप चलथान

तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा तारीख 16 दिसम्बर 2021 रात्रि 9.00 बजे तेरस निमित भिक्षु भक्ति संध्या के कार्यक्रम का आयोजन मुनिश्री सुव्रतकुमारजी स्वामी, मुनिश्री मंगलप्रकाशजी, मुनिश्री शुभमकुमारजी के सानिध्य में तेरापंथ भवन चलथान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मुनि श्री सुव्रतकुमार जी स्वामी ने तेरापथ रो भाग्य विधाता गीत से की । भिक्षु भक्तों ने “ओम भिक्षु नमो नम: जय भिक्षु नमो नम: स्वामी भिक्षु नमो नम: गुरुवर भिक्षु नमो नम:” का सामूहिक जाप किया । सभा मंत्री सुरेशचंद्र पितलिया ने भिक्षु भक्ति संध्या में पधारे सभी श्रावक श्राविकाओं का शाब्दिक स्वागत किया। तेयुप चलथान द्वारा महीने की दोनों तेरस पर घर घर जाकर भक्ति संध्या का आयोजन किया जाता है। इस भक्ति संध्या का आयोजन मुनिश्री के सानिध्य में किया गया। भक्ति संध्या के कार्यक्रम को तेरापंथ युवक परिषद चलथान के फेसबुक पेज पर भी लाइव किया गया। भक्ति संध्या कार्यक्रम के संयोजक संस्कार प्रभारी भाविक बाबेल संस्कार सहप्रभारी निर्मल दक द्वारा भक्ति संध्या की रूपरेखा पहले से तैयार कर दी जाती है। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा मंत्री श्री सुरेशचंद्र पितलिया, श्री ख्यालीलाल दक ,श्री बालचंद दक ,श्री नेमीचंद बाफना, श्री चांदमल बाफना, श्री गणेशलाल श्रीश्रीमाल, कैलाश डांगी, तेयूप परामर्शक दिनेश बाबेल,राजेश सिंघवी , बिपिन पितलिया, संजय बाफना, जेनिश बाफना, महिलामंडल की बहेनो के साथ तकरीबन 70 भिक्षु भक्तो की उपस्थिति रही । भक्ति संध्या में बाली खाब्या ,श्री सुरेशचंद्र पितलिया , मीना नौलखा ,रंजूला सिंघवी ने भी प्रस्तुति दी । तेयुप मंत्री दीपक खाब्या ने तेयूप चलथान की ओर से आभार ज्ञापन किया । इस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग मीडिया प्रभारी विकेश दक द्वारा की गई।

admin
Author: admin