श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे श्री मद्धभागवत , गीता जयन्ती मनाई गई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे श्री मद्धभागवत , गीता जयन्ती मनाई गई
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मे आज श्रीमद्भागवत गीता जयंती मनाई गई । इस अवसर पर श्रीमद्भागवत गीता का पूजन, अष्टादश श्लोकी गीता का सस्वर पाठ , गीता महात्म्य एवं गीता सार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।आचार्यों के मध्य श्रीमद्भगवद्गीता प्रश्न माला एवं अध्यात्मिक चर्चा की गई ।श्रीमती सुषमा शर्मा ने श्रीमद्भगवद्गीता गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह श्रीकृष्ण के मुखारविंद से उच्चरित होने के कारण अत्यधिक पवित्र एवं महत्वपूर्ण है । उन्होंने बताया कि 5000 वर्ष प्राचीन होने पर भी श्रीमद्भगवद्गीता कि आज भी प्रासंगिकता बनी हुई है । अतः प्रत्येक भारतीय को अपने जीवन में गीता जी का अध्ययन या श्रवण एक बार अवश्य करना चाहिए । और हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार कर के उसे पुष्ट बनाना चाहिए । अंत में प्रधानाचार्य तगत सिंह द्वारा गीता सार बताया गया । और शांति मंत्र के साथ उत्सव का समापन किया गया ।इस अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखने के राष्ट्रीय अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कैलाश चंद बैरवा विजयनगर, प्रधानाचार्य तगत सिंह गौड़, मुकेश कुमार हिंडुनिया रामसर, मोहनलाल खींची नसीराबाद, द्वारिका प्रसाद आर्य नसीराबाद, संतोष सैनी राताखेड़ा,सुषमा शर्मा देरांठू, ज्योति पथरिया नसीराबाद, आरती शर्मा राताखेड़ा, संतोष सोनी देराठू
आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।

