DESH KI AAWAJ

नसीराबाद ब्यावर रोड पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोगो की मृत्यु के बाद भी संबधित विभाग नहीं ले रहा है असुविधाओं की सुध – पालिकाध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद ब्यावर रोड पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोगो की मृत्यु के बाद भी संबधित विभाग नहीं ले रहा है असुविधाओं की सुध – पालिकाध्यक्ष

पालिकाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर से की सड़क के दोनों ओर लाइट लगवाने,स्पीड ब्रेकर पर लाइन,रेडियम सूचना पट्ट लगवाने की मांग

अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर बताया कि नसीराबाद से मांगलियावास जाने वाली सड़क पर असुविधाओं के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं । जिसमें 12 दिसंबर को तीन लोगो की मृत्यु दुर्घटना में हो गई । तथा इससे कुछ दिन पूर्व भी चार व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गये थे । क्योंकि नसीराबाद से रेलवे स्टेशन से नगरपालिका तक सड़क के दोनों ओर रोड लाइट नहीं लगी है । और अंधेरा रहता है । जिसके लिए पूर्व में भी रोड लाइट लगवाने की मांग की गई है । तथा इसी मार्ग पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर किसी प्रकार की लाइन नहीं होने के कारण अचानक दुर्घटना की संभावना बनी रहती है ।
हाल ही में रेलवे स्टेशन के निकट पुलिया का निर्माण किया जा रहा है । जहां दोनों और खड्डे बने हुए हैं । तथा सामने पुलिया निर्माण के लिए गहरे खड्डे तो कर दिए गए हैं । परंतु उसके सामने रात्रि के समय लगाए जाने वाले सूचकांक रेडियम बोर्ड और सूचना पट्ट नहीं होने के कारण कुछ दिन पूर्व चार व्यक्ति घायल हो चुके हैं । उक्त मार्ग नगर पालिका के क्षेत्राधिकार में नहीं होने के कारण असुविधाजनक है । तथा यहां नगर पालिका वासियों तथा आमजन द्वारा लगातार आवागमन बना रहता है । जिससे आकस्मिक दुघर्टना की संभावना सदा बनी रहती हैं। हॉल ही में 3 व्यक्तियो की मौत और कुछ दिन पूर्व ही 4 लोगो के घायल होने पर भी संबधित विभाग द्वारा सुध नहीं लेने के कारण दुर्घटना घटित होती जा रही हैं ।
जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने जिला कलेक्टर महोदय से शीघ्र संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर सड़क के दोनों ओर रोड लाइट लगवाने , स्पीड ब्रेकर पर लाइन बनवाने तथा रेडियम द्वारा सूचना पटट लगवा कर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की है ।

admin
Author: admin