रेगरान पंचायत अजमेर से दिनेश कुमार बोहरा नसीराबाद बने महामंत्री
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
रेगरान पंचायत अजमेर से दिनेश कुमार बोहरा नसीराबाद बने महामंत्री
अजमेर । रेगरान पंचायत अजमेर पटटी पंचायत सस्था 210 गांव,अजमेर की महापंचायत मे सर्वसमिति से दिनेश कुमार बोहरा नसीराबाद को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया था । रेगर समाज नसीराबाद से 210 गांव की संस्था मे पद मिलना एक ऐतिहासिक पल रहा । उस के उपलक्ष में नसीराबाद समाज के युवाओं ने एवं समाज के पंच गण द्वारा आज भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया । इस कार्यक्रम में दिनेश कुमार बोहरा को ढोल धमाकों व आतिशबाजी के साथ पूरे मोहल्ले में जुलूस निकाला गया । उसके बाद रेगरान विकास समिति मंदिर पर समाज द्वारा माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया । इस कार्यक्रम में रैगर समाज के सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लेकर बोहरा का स्वागत किया ।

