श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर परिवार ने शहीद हुए वीर योद्धाओं को किया नमन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर परिवार ने शहीद हुए वीर योद्धाओं को किया नमन
अजमेर । जीवन पुष्प चढ़ा चरणों मे ,
मांगे मातृभूमि से यह वर,
‘तेरा वैभव अमर रहे मां ,
हम दिन चार रहे ना रहे ,
इन चारों पंक्तियों को चरितार्थ करने वाले सीडीएस बिपिन सिंह रावत को शत शत वंदन करते हुए श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय देरांठू , नसीराबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।
अमर शहीद सी.डी.एस. बिपिन सिंह रावत , उनकी पत्नी सहित शहीद हुए वीर योद्धाओं को प्रधानाचार्य, शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी । साथ ही देभक्ति गीतो के पश्चात प्रधानाचार्य तगत सिंह द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत की जीवनी के विषय में बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने का आग्रह किया ।उनके जीवन के विशेष प्रसंगों को रखते हुए प्रेरणा लेने का आग्रह किया । तगतसिंह ने बताया की बिपिन रावत की कारगिल युद्ध हो या सर्जिकल स्ट्राइक या फिर कश्मीर घाटी में ऑल आउट मिशन सब में अहम भूमिका थी । भारत माता का यह पुत्र राष्ट्र के लिए पूर्णतया समर्पित था । कर्तव्य परायणता एवं सत्यनिष्ठा के साथ सीडीएस बिपिन सिंह रावत ने राष्ट्रीय यज्ञ में अपनी आहुतियां दी । इसलिए हमें भी उनकी स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए उनकी स्मृति में राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान करते है । जिस प्रकार भारतीय सेना ने सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित किए तथा भारतीय सेना को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया । उनके इसी कार्य को आगे बढ़ाना , हम सबका कर्तव्य है ।
श्रृद्धांजलि कार्यक्रम मे सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी । श्रद्धांजलि सभा में कैलाश चंद बैरवा विजयनगर, मुकेश कुमार हिंडोरिया रामसर, द्वारिका प्रसाद आर्य नसीराबाद, मोहनलाल खींची नसीराबाद, सुषमा शर्मा देराठू , संतोष सैनी राताखेड़ा, ज्योति पथरिया नसीराबाद, प्रियदर्शनी नागोरा नसीराबाद , दीपिका देवी देराठू
आदि शिक्षाविदों के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
कार्यक्रम भारत माता की जय घोष एवं वंदे मातरम के साथ संपन्न हुआ।

