भयंकर दुर्घटना,मौके पर ही 3 लोगों की मौत

बेहद दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि तह तारानगर( चूरू) के ग्राम जिगसाना ताल के पास रोड़वेज बस से भयानक एक्सीडेंट हो गया । मौके पर तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है और बाकी घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारानगर पहुंचाया जा गया है। ग्रामीणों एवम प्रशाशन द्वारा घायलों को अति शीघ्र यथासंभव मदद कर आगामी चिकित्सा सुविधा के लिये उचित अस्पतालों में पहुंचायें जानें का समाचार मिला है। परमपिता ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों को असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति ओम।

