DESH KI AAWAJ

भादरा: कलस्टर सेंटरों पर हुई ब्लॉक स्तरीय कार्यशालाएं

भादरा: कलस्टर सेंटरों पर हुई ब्लॉक स्तरीय कार्यशालाएं
-नियामत जमाला-
भादरा, 10 दिसंबर / भादरा क्षेत्र में आज ब्लॉक स्तरीय हिन्दी, पर्यावरण की एक दिवसीय कार्यशाला उत्तरादाबास, छानी बड़ी, गांधी बड़ी, नेठराना, मलसीसर सहित आठ क्लस्टर सेंटरों में आयोजित हुई ।ब्लांक संदर्भ प्रभारी सुबे सिंह सहारण ने बताया कि प्रत्येक क्लस्टर सेंटरों में दो-दो मास्टर ट्रेनर सहित लगभग बीस विद्यालयों के 32 से 36 संभागियों ने भाग लिया ।एक दिवसीय कार्यशाला में बेस लाइन आंकलन की वस्तु स्थिति पर चर्चा ,3 माह के ब्रिज कार्यक्रम की प्रक्रिया, कार्य पुस्तिकाओं पर कार्य की समझ एवं अद्यतन प्रगति पर चर्चा,आंकलन के विभिन्न टूल्स,लर्निग आउटकम से सह सम्बन्ध पर सामग्री के उपयोग पर समझ विकसित करना, रचनात्मक ,योगात्मक आंकलन की प्रक्रिया एवं संभागियों की समझ पर विस्तृत चर्चा की गई ।उत्तरादाबास क्लस्टर पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र कौशिक, मनोहर मीणा सहित मास्टर ट्रैनर नरेन्द्र कस्वाँ व इन्द्रपाल बैनीवाल द्वारा छानी बड़ी में मास्टर ट्रैनर सुमन गोदारा व रोहित कुमार ज्याणी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र केसमक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला आरम्भ की गई । सभी सेंटरों में एक दिवसीय कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित हुई। इसी क्रम में शनिवार को गणित व अग्रेंजी विषय की इन्हीं आठ सेंटरों में कार्य शाला का आयोजन किया जाएगा।
फोटो-कार्यशाला का दृश्य

admin
Author: admin