DESH KI AAWAJ

आक्रोशित ग्राम विकास अधिकारी करेंगे पट्टा शिविर का बहिष्कार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

आक्रोशित ग्राम विकास अधिकारी करेंगे पट्टा शिविर का बहिष्कार

अजमेर । श्रीनगर ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों में पट्टा वितरण कैंप का बहिष्कार करेगे । सरकार के द्वारा पट्टा वितरण अभियान 2 अक्टूबर 2021 से पहले ग्राम विकास अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांग पत्र पर समझौता किया गया था । और 1 महीने के अंदर उसको लागू किए जाने का सरकार के द्वारा वादा किया गया था । लेकिन 2 माह पूर्ण होने के पश्चात भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई । ग्राम विकास अधिकारियों की मांग पर इसको लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में पट्टा वितरण कैम्प का बहिष्कार किया । और सरकार के द्वारा लगाए जाने वाले फॉलो कैंप का भी बहिष्कार किया जाएगा । ग्राम पंचायत में पट्टे से संबंधित कोई सर्वे नहीं किया जाएगा । व पट्टे से संबंधित सूचना भी नहीं दी जाऐगी । जब तक ग्राम विकास अधिकारियों का मांगों पर आदेश जारी नहीं की जाता । इस सम्बंन्ध मे सभी ग्राम विकास अधिकारीयो ने श्रीनगर विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया । ज्ञापन देते समय श्रीनगर ब्लॉक के मंत्री व रामसर के ग्राम विकास अधिकारी नरेश कुमार सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम गुर्जर, जिला प्रतिनिधि विशाल वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रजापत, मूल सिंह, योगेश पांडे, बाबूलाल, मेनका टेकवानी, अजय पारीक, रामवीर, किशन गोपाल चौधरी आदि मौजूद थे ।

admin
Author: admin