आई एफ एल फाउंडेशन सखियों ने उत्सव का उठाया आनन्द
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
आई एफ एल फाउंडेशन सखियों ने उत्सव का उठाया आनन्द
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक ग्राम रामपुरा मे चल रहे आई आई एफ एल फाउंडेशन सखियो की बाडी केंद्र पर आज आनंद उत्सव का आयोजन किया गया । आयोजन की दक्ष टीना प्रजापत ने बताया कि केंद्र पर आज ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई , साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया । जिसमे बालिकाओ,अभिभावको ने भी मिलकर कार्यक्रम का आनन्द लिया । सभी बालिकाओ ने बारी-बारी से नृत्य की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम के पश्चात बालिकाओ को मिठाई वितरित की गई । फांउडेशन संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे ग्रामीणों ने भी सहभागिता निभाई ।

